देशराजनीति

*पूर्व उपप्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष लालकृष्ण आडवाणी 98 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं*

रिपोर्ट:यश पांडे


नई दिल्ली, 8 नवम्बर 2025।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) आज 98 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई शीर्ष नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा —

लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।”

वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा —

राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे; आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और आपका आशीर्वाद व स्नेह सर्वदा हम सबको ऐसे ही प्राप्त होता रहे।”

 

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के उन नेताओं में से हैं जिन्होंने संगठन, विचार और सिद्धांतों की मज़बूत नींव पर भाजपा को राष्ट्रीय पहचान दिलाई।
देश के विकास और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय माना जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!