Uncategorized
*शासकीय ठेकेदार महासंघ का गठन, अजीत सिंह सलूजा बने अध्यक्ष*

—
शासकीय ठेकेदार महासंघ का गठन, अजीत सिंह सलूजा बने अध्यक्ष
रिपोर्ट:यश पांडे

स्थानीय साईं मंदिर परिसर में आज सभी शासकीय ठेकेदारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से शासकीय ठेकेदार महासंघ का गठन किया गया।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी एवं ठेकेदार श्री अजीत सिंह सलूजा को महासंघ का अध्यक्ष चुना गया।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों में
उपाध्यक्ष :मनीष राय, नूरुलहक कुरैशी, ओमप्रकाश देवराले
महामंत्री :नर्मदेश मिश्रा
कोषाध्यक्ष : हरिओम बांके
मंत्री :सोनू तिवारी, इमरान खान
को मनोनीत किया गया।




