धर्म

*गर्म जल के आधार पर रत्ना समदड़िया ने 15 एवं सीमा चतर ने 8 उपवास कर दृढ़ आत्म मनोबल का परिचय दिया*… *(देखे वीडियो)*

गर्म जल के आधार पर रत्ना समदड़िया ने 15 एवं सीमा चतर ने 8 उपवास कर दृढ़ आत्म मनोबल का परिचय दिया ।

रिपोर्ट:यश पांडे</strong>

:

15 उपवास रत्ना समदड़ि खिरकिया

15 उपवास रत्ना समदड़िया खिरकिया

8 उपवास सीमा चतर सिवनी मालवा

देखे वीडियो

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया- प्रभु महावीर के संदेश वाहकआचार्य श्री नानेश के पट्टधर,जन जन की आस्था के केंद्र,भाग्य विधाता ,व्यसन मुक्ति प्रणेता आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी म.सा. की असीम कृपा से खिरकिया समता भवन में विराज रहे शासन दीपिका श्री प्रज्ञा श्री जी म.सा. ठाणा 4 की सद प्रेरणा से श्री मधुर मुनिजी म.सा. की सांसारिक भाभी,

वीर पिता कमलचंद ,वीर माता श्रीमती सुषमा देवी समदड़िया की पुत्र वधु ,आशीष समदड़िया की धर्म साहयिका, ऋषिका,भूमिका एवं अमम की माता जी, तप आराधिका,श्रद्धानिष्ठ,गुरु राम भक्त,रत्ना समदड़िया खिरकिया द्वारा इस चातुर्मास के प्रारंभ से एकासने का मासक्षमण करने के पश्चात 8 उपवास की तपस्या भी पूर्ण की इसी कड़ी में पुन: 22/10/2025 को 15 उपवास [१२ उपवास पौषध के साथ] के पचखान ग्रहण कर देव, गुरु राम व धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा – समर्पणा का परिचय दिया पूर्व में 32,21,15,11,9,8 के साथ कई तेले तप कर दृढ़ मनोवल का परिचय दिया।23 तारीख को डेढ़ पोरसी उपरांत सआनंदन पारणा संपन्न हुआ।
सिवनी मालवा से श्रद्धावान,धर्मनिष्ठ,तप आराधिका सीमा – गौतम चतर ने 8 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए।
उत्तराध्ययन सूत्र वाचन एवं तप अनुमोदनार्थ पधारे नगरी से पूज्य श्री राम दीपिका श्री जी मसा के सांसारिक वीर पिता जितेंद्र नाहटा ,वीर माता किरण नाहटा,भाई जिनेश ,कल्प नाहटा, सिवनी मालवा से शीला चतर,गौतम, रुशित,हर्षित,दीपाली चतर ,कांतिलाल मुणोत, वंदना मुणोत,ऋषिका मुणोत, गुड़ी से मधुर मुनिजी की सांसारिक धर्म बहन शांति देवी वोहरा,भांजी इंदु भंडारी,मुंबई से पधारे प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब, प्रेक्षा श्री जी महाराज साहब के सांसारिक भ्राता ललित कोठारी, प्रणति श्री जी महाराज साहब की सांसारिक बहन अंतिम कोठारी मुंबई, हरदा से पंकज बाफना,राजकुमार बाफना परिवार सहित उपस्थित हुए। जयपुर एवं अहमदाबाद से विनायक परिवार के सदस्य गण भी उपस्थित रहे।

8 उपवास की तप आराधिका सीमा चतर का बहुमान श्री श्वेतांबर जैन संघ खिरकिया के सदस्यों द्वारा किया गया।
सिवनी मालवा से गौतम चतर,हरदा से पंकज बाफना एवं गुड़ी से शांति देवी बोहरा ने शेकेकाल में पधारने की भाव भरी विनती की।
साथ ही कई तप आराधकों ने 2,3,4, उपवास किए।
धर्म सभा का संचालन आशीष समदड़िया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!