*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों के साथ की गोवर्धन पूजा*.. …*देखे वीडियो* ..*सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की*.. *किसानों के साथ पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया वृक्षारोपण* *भगवान श्री कृष्ण ने यह संदेश दिया है गोवर्धन पूजा के वाल धार्मिक परम्परा नहीं बल्कि यह कृषि प्रकृति ओर पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है:कमल पटेल*

*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों के साथ की गोवर्धन पूजा*..
…*देखे वीडियो*
..*सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की*..
*भगवान श्री कृष्ण ने यह संदेश दिया है गोवर्धन पूजा के वाल धार्मिक परम्परा नहीं बल्कि यह कृषि प्रकृति ओर पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है:कमल पटेल*
रिपोर्ट:यश पांडे

पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने किसानों के साथ की गोवर्धन पूजा, सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की
हरदा। ग्राम बारंगा में गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने क्षेत्र के किसानों के साथ पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न की। पूजा के दौरान उन्होंने सभी किसानों, ग्रामीणों एवं नागरिकों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और उत्तम फसल की कामना की।
कमल पटेल ने कहा कि
गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह कृषि, प्रकृति और पशुधन के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर यह संदेश दिया कि हमें प्रकृति और पशुधन की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि यही हमारी जीवन रेखा हैं।
देखे वीडियो
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने किसानों के साथ वृक्षारोपण किया
उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी तरक्की से ही राष्ट्र का विकास संभव है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर गोवर्धन पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान ओर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे




