मध्य प्रदेश

*आपकी समस्या मेरी समस्या है पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल*…. *वाल्मीकि जयंती पर समाज के बीच बोले पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल*

आपकी समस्या मेरी समस्या है” पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल
वाल्मीकि जयंती पर समाज के बीच बोले पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल

 

:

खिरकिया वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कल वाल्मीकि समाज खिरकिया द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली ओर भक्ति भाव से नगर वासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया पूर्व

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कल खिरकिया अंबेडकर भवन में समाजजनों के बीच पहुँचकर कहा कि “आपकी समस्या ही मेरी समस्या है, समाज के उत्थान के लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ।”

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने ज्ञान, तप और लेखनी से समाज को दिशा दी। उनके आदर्श आज भी हमें कर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज मेहनती, कर्मठ और संस्कारों से परिपूर्ण है। समाज की प्रगति ही क्षेत्र और राष्ट्र की प्रगति है। इस अवसर पर उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

खिरकिया में वाल्मीकि समाज की शोभा यात्रा का खनूजा ऑटो पार्ट्स पर भी स्वागत अभिनंदन हुआ वरिष्ठ भाजपा नेता पूनमचंद गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा विजय सोमानी समाज सेवी अनिल दरबार राजू महिवाल सहित वरिष्ठ समाज सेवियों ने वाल्मीकि समाज के मेहनत और परिश्रम की सराहना की ओर स्वागत अभिनंदन किया

कार्यक्रम में समाजजनों ने सभी  का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!