मध्य प्रदेश

*चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर में दर्शन अभिषेक कर जन्मदिन पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने ब्राह्मणों से लिया आशीर्वाद*…. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने जन्मदिन पर सभी से की लोकल फॉर वोकल की अपील की…(देखे वीडियो)* …..*स्वदेशी वस्तु अपनाए चाइना ओर विदेशी वस्तुओं का वहिष्कार करे:कमल पटेल* *गुप्तेश्वर गौ शाला में किया पूजन गौ माता की सेवा का अर्थ लाखों करोड़ों देवी देवताओं की आराधना:कमल पटेल*…. *गौ सेवकों की कमल पटेल ने प्रशंसा की*

रिपोर्ट:यश पांडे

चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किए दर्शन, लोकल फॉर वोकल का दिया संदेश

हरदा, 4 अक्टूबर।

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर चारूवा गुप्तेश्वर मंदिर में पहुँचकर भगवान शिव का अभिषेक व पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ब्राह्मणों से आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने जन्मदिन पर चारूवा नवोदय विद्यालय में सभी नागरिकों से “लोकल फॉर वोकल” अभियान को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना चाहिए और विदेशी, विशेषकर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए।”

देखे वीडियो

मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने चारूवा गुप्तेश्वर गौशाला में पहुँचकर गौ पूजन किया और गौसेवकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “गौ सेवा लाखों-करोड़ों देवी-देवताओं की आराधना के समान है। गौ की सेवा से जीवन में पुण्य और शांति प्राप्त होती है।”

 

…पूर्व कृषि मंत्रिकमल पटेल ने खिरकिया में सदीपनी स्कूल में अपने जन्मदिन पर सभी को संबोधित करते हुए सभी से पर्यावरण की रक्षा ओर वृक्षा रोपण का संदेश दिया ओर पार्षदों ओर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने कमल पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!