*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भावांतर योजना का किया ऐलान* *सोयाबीन पर भावांतर राशि से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत ओर आर्थिक संबल : कमल पटेल* *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश के किसानों की ओर से किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त*

*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भावांतर योजना का किया ऐलान*
*सोयाबीन पर भावांतर राशि से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत ओर आर्थिक संबल : कमल पटेल*
*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश के किसानों की ओर से किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त*
रिपोर्ट:यश पांडे

*मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सागर जिले के जैसीनगर में सभा को संबोधित करते हुए सोयाबीन फसल के लिए योजना लागू करने की घोषणा की।
सीएम के द्वारा किसान हित किये गए बड़े ऐलान किए है
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने इसे बड़ी राहत बताते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के किसान हितैषी निर्णय की सराहना की है और
मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने कहा कि सोयाबीन अगर एमएसपी से कम में बिकेगी तो डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतर की राशि देगी।
प्रदेश में किसानों को एक बार फिर से भावांतर योजना का सहारा मिलेगा। प्रदेश में साल 2017 में मध्य प्रदेश के तत्कालीन मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावांतर योजना शुरू की थी। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोयाबीन के लिए एमएसपी प्रति क्विंटल 5328 रुपए घोषित की है। आज सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने जैसीनगर में कहा कि एमएसपी का जो रेट है पूरे प्रदेश के अंदर हमारी सरकार के माध्यम से किसानों को ये रेट दिलाया जाएगा।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा MSP के आधार पर हमारी सरकार ने तय किया है सोयाबीन को ₹ 5328 रुपए MSP रखवाने का प्रयास किया है
इस बार किसानों को भावांतर योजना के जरिए उनके खाते में अंतर की राशि का लाभ मिलेगा
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है हम किसी भी कीमत पर किसान को घाटा नहीं होने देंगे भाजपा की सरकार सदैव किसानों के साथ है किसानों के साथ हमारी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हर कदम पर खड़ी है। इस किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से हम प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कृतज्ञता का पूर्वक आभार व्यक्त करते हैं। ओर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी का अभिनंदन करते है




