*ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और भारतीय सेना के शौर्य पर जमकर बोले पीएम*…. *भारतीय सेना ने हम सभी का सर गर्व से ऊंचा किया है*…. *(देखे वीडियो)* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है: सांसद दर्शन चौधरी*
ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और भारतीय सेना के शौर्य पर जमकर बोले पीएम
रिपोर्ट:यश पांडे
नई दिल्ली 18 वीं लोकसभा के पांचवें सत्र के सातवें दिन नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश के लिए गर्व और गौरव की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज सेना का मनोबल बढ़ाते हुए सदन में जो वक्तव्य दिया है। भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। लेकिन कांग्रेस अपने मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर हो रहा है। कांग्रेस के लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े किए। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सदन में आज चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेताओं के सभी सवालों के जवाब दिए। सदन में वह ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और भारतीय सेना के शौर्य पर भी जमकर बोले। विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस मजे ले रही थी। कांग्रेस द्वारा ऑपरेशन महादेव पर भी सवाल उठाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है कि भारत ‘बुद्ध’ की भूमि है, युद्ध की नहीं। हम समृद्धि और शांति चाहते हैं। लेकिन हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि समृद्धि और शांति का रास्ता ताकत से होकर गुजरता है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिंधु जल समझौता सीधे-सीधे भारत के स्वाभिमान के साथ बहुत बड़ा धोखा था। 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को देना ये सबसे बड़ी गलती थी। नेहरू जी ने ही ये सिंधु जल समझौता किया था।