*चिकित्सक दवाओं के जेनेरिक नामों का उपयोग बड़े अक्षरों में करें* *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच पी सिंह ने जारी किये निर्देश*









*चिकित्सक दवाओं के जेनेरिक नामों का उपयोग बड़े अक्षरों में करें*
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच पी सिंह ने जारी किये निर्देश*
रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा 27 जून 2025/ अब सभी चिकित्सकों को मरीजों को दवा लिखते समय ब्रांड नेम के बजाय दवाओं के जेनेरिक नाम लिखने होंगे। इसके लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी किये है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि यह निर्देश मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा जारी संशोधित कोड ऑफ प्रोफेशनल कंडक्ट, एटीकेट एंड एथिक्स की कंडिका 1.5 के अनुसार लागू किया गया है, जो 8 अक्टूबर 2016 से प्रभावशील है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश से प्राप्त निर्देशों के तहत अब जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पदस्थ डॉक्टरों को दवाएं स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में जेनेरिक नामों में लिखना अनिवार्य किया गया है, ताकि दवाओं का तर्कसंगत उपयोग सुनिश्चित हो सके और मरीजों को सस्ती व प्रभावी दवाएं मिल सकें।









