मध्य प्रदेश
*3 मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत*….*,पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने शोक संवेदनाएं प्रकट कर की थी शासन की सहायता के लिए मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों से बात*

*3 मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत*
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की X post

हरदा 2 जून 2025,टिमरनी के एसडीएम श्री महेश बडोले ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के नवीनतम प्रावधानों के तहत गत दिनों ग्राम लछोरा में नर्मदा नदी में डूबने से मृत 3 ग्रामीणों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है । उल्लेखनीय है कि गत 27 मई को टिमरनी तहसील के ग्राम लछोरा में नर्मदा नदी में ग्राम लहाड़पुर निवासी रामदास कतीया, भुन्नास निवासी करण जाट तथा डंगावानीमा निवासी देवेंद्र जाट की मृत्यु हो गई थी
उल्लेखनीय है कि युवकों के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने शोक संवेदनाएं प्रकट कर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और उच्च अधिकारियों से शासन के राशि संबंधी शीघ्र सहायता पर फोन पर बात की थी




