*विकसित भारत का रास्ता खेत से जाता है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़* *प्रदेश के अन्नदाता खेती में नए प्रतिमान कर रहे स्थापित : मुख्यमंत्री* *सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने चलाया ट्रेक्टर*









नरसिंहपुर में कृषि उद्योग सम्मेलन
विकसित भारत का रास्ता खेत से जाता है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
प्रदेश के अन्नदाता खेती में नए प्रतिमान कर रहे स्थापित : मुख्यमंत्री
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने चलाया ट्रेक्टर
रिपोर्ट:,यश पांडे





नरसिंहपुर कृषि उपज मंडी में सोमवार को तीन दिवसीय कृषि उद्योग सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल सीएम डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने कृषि समृद्धि व किसान कल्याण के पावन ध्येय के साथ नरसिंहपुर में तीन दिवसीय “कृषि उद्योग समागम 2025” का आयोजन किया। जिसका उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुभारंभ किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में 116 करोड़ रुपए की लागत के 86 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा हमारे देश का किसान देशभक्ति में कभी कमी नहीं रखता। किसान कृषि के साथ कृषि से जुड़े व्यापार में आए तो विकसित भारत का लक्ष्य 2047 से पहले पूरा हो जाएगा।”विकसित भारत का रास्ता खेत से जाता है, विकसित भारत का रास्ता गांव से निकलता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि उद्योग सम्मेलन में आयोजित खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के सम्मेलन में 4200 से अधिक रोजगारों का सृजन करने वाली 45 इकाइयों का भूमि पूजन /लोकार्पण कर आशय पत्र वितरण किये। जिसमें 3000 करोड़ से अधिक का निवेश हुआ।
सांसद ने किया किसानों का उत्साह वर्धन
लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष रामसनेही पाठक के साथ कृषि उद्योग सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर ट्रैक्टर एवं रोटावेटर सहित विभिन्न मशीनरी क्रय करने वाले किसानों का सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रह्लाद पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण कुशवाह, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया तेन्दुखेडा विधायक विश्वनाथ सिंह, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।








