*राजस्थान के माउंटआबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सनातन कृषि संस्कृति द्वारा ग्राम स्वराज के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भारत पुनर्निर्माण और प्राकृतिक खेती के विषय पर संबोधित किया*……. *(देखे वीडियो)*











रिपोर्ट:यश पांडे
आज राजस्थान के माउंटआबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सनातन कृषि संस्कृति द्वारा ग्राम स्वराज के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आत्मनिर्भर गांव द्वारा स्वर्णिम भारत का पुनर्निर्माण एवं सनातन प्राकृतिक खेती विषय पर संबोधित किया, जिओ और जीने दो की संस्कृती पर देश को आगे बढ़ाना है, जब किसान और गांव आत्मनिर्भर बनेगे तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक पाएगा, यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है और अब हमें रसायनिक खेती को छोड़ कर प्राकृतिक और जैविक खेती की और आने का समय है।
इस दौरान ब्रह्माकुमारी क्रीना बहन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका मुम्बई, भ्राता डॉ. रामधन जाट हेड रिलयंस फाउण्डेशन बूंदी, राजयोगी ब्रह्माकुमार करुणा भाई जी एडीशनल सेक्रेटरी जनरल ब्रह्माकुमारीज़ माउण्ट आबू, राजयोगी ब्रह्माकुमार राजू भाई जी उपाध्यक्ष,कृषि एवं ग्राम विकास प्रभा माउण्ट आबू, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरला दीदी जी अध्यक्षा,कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग महेसाना, ब्रह्माकुमार शशिकान्त भाई मुख्यालय संयोजक, कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग माउण्ट आबू, ब्रह्माकुमारी किरण बहन, प्रोफेसर, टोलानी कॉलेज आफ आर्टस् एण्ड साइंस आदिपुर, आदि उपस्थित थे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू में किए गए स्वागत-सम्मान हेतु आत्मीय आभार!









