Uncategorized

*अग्निकांड प्रभावित दोनों परिवारों की जन जागृति मंच ने की सहायता*… *(देखे वीडियो)* …. *परिवारों को 1 महीने की राशन सामग्री और नगद राशि भी दी* .

 

 

अग्निकांड प्रभावित दोनों परिवारों की जन जागृति मंच ने की मदद

 

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया। नवगठित जन जागृति मंच ने सोमवार को छीपाबड़ में वार्ड नं 12 में अग्निकांड से प्रभावित हुए दोनों परिवारों की खाद्य सामग्री, कपड़े एवं नकद राशि देकर मदद की है। उल्लेखनीय है कि जितेंद्र पिता मोहन बारेला मूलनिवासी सुन्दरपानी और बुलसिंह पिता भगवान सिंह मूलनिवासी गुड़ी के परिवार वहां झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।ये लोग यहां मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे है।बीते गुरुवार को जब वे किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे, तभी उनकी झोपड़ी में आग लग गई।जिससे झोपड़ी जलकर खाक हो गई।झोपड़ी जल जाने से दोनों परिवारों के समक्ष रहने के अलावा खाने पीने का भी संकट आ गया।इन दोनों के परिवारों में उनकी पत्नियों के अलावा चार-चार बच्चे भी है। रविवार शाम को जब जन जागृति मंच के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली, तो सोमवार को मंच के सदस्यों ने मिलकर उनकी सहायता करने का निर्णय लिया।शाम को उनके पास जाकर उन्हें एक महीने की खाद्य सामग्री, मसाले, चायपत्ती, बिस्किट, सब्जियां,सभी सदस्यों के लिए चार-चार जोड़ी कपड़े तथा पांच-पांच सौ रुपए नकद दिए।इस दौरान जन जागृति मंच के पंकज सांड, सुनील जैन, कमलनयन काबरा,राजेश मालू, शैलेंद्र राय, दुर्गादास पाटिल, जयकुमार पटेल, आलोक अग्रवाल,दीपक सोनी,गणेश श्रीवास, रीतेश मूंदड़ा, गोलू दरबार, गोविंद शर्मा, राजेश सोनी, श्याम तापड़िया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!