*सर्व ब्राह्मण समाज खिरकिया द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा* … ….*बड़ी संख्या में मातृ शक्ति युवा बच्चे बुजुर्ग हुए शामिल* . *जगह जगह हुआ स्वागत अभिनंदन*… . ..*प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में हुई भगवान परशुराम की पूजा आराधना*.. ..*ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण से गुंजा मंदिर परिसर* …*(देखे वीडियो)*









*सर्व ब्राह्मण समाज खिरकिया द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा* …
….*बड़ी संख्या में मातृ शक्ति युवा बच्चे बुजुर्ग हुए शामिल* .
*जगह जगह हुआ स्वागत अभिनंदन*…
…*प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में हुई भगवान परशुराम की पूजा आराधना*..
..*ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण से गुंजा मंदिर परिसर*
...*(देखे वीडियो)*
रिपोर्ट:यश पांडे

भव्य शोभा यत्र का वीडियो
परशुराम जयंती के अंतर्गत पूर्व में सर्व ब्राह्मण समाज खिरकिया द्वारा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई थी
और सर्व ब्राह्मण समाज की महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्म उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम भी रखे गए थे
इसी क्रम में आज 4 मई को सर्व ब्राह्मण समाज की खिरकिया इकाई द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन रखा गया था जिसमे बड़ी संख्या में बच्चे मातृ शक्ति युवा बुजुर्गो ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और आयोजन को भव्य और सफल बनाया













सर्व ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा आज सुबह 9 30 बजे खिरकिया मंडी में स्तिथ राधा कृष्ण मंदिर से निकली सभी विप्र समाज के लोगो ने भगवान की पूजा अर्चना कर सल्पाहार ग्रहण किया शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण विप्र बंधु भी शामिल हुए
नगर के मुख्य मार्गो से शोभा यात्रा निकली सेन समाज के युवाओं ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया
नगर विकास समिति के सदस्यों ने भव्य शोभा यात्रा का स्वागत वंदन किया शीतल पेय के साथ नगर विकास समिति के सदस्यों ने पुष्प वर्षा की ओर समिति के अध्यक्ष अनिल दरबार वरिष्ट पदाधिकारियों महेंद्र सिंह खनिज राजेश मेहता भरत हेडा रेवा शंकर राजपूत ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया
वंदना चौराहे पर श्री राम चौक पर भी सर्व ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा का स्वागत वंदन हुआ शीतल पेय और पुष्प वर्षा से श्यामू यादव कम्मू यादव संजू यादव अकरम खान सहित सभी ने शोभा यात्रा का स्वागत किया
शोभा यात्रा गांधी चौक पर पहुंची तापड़िया परिवार ने सभी का स्वागत शीतल पेय और पुष्प वर्षा से किया
प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में शोभा यात्रा में शामिल विप्र बंधु और मातृ शक्ति बच्चे बुजुर्ग आरती में शामिल हुए भगवान परशुराम जी की सभी ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा आराधना की


*ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण से गुंजा मंदिर परिसर (,देखे वीडियो)*
*प्राचीन सत्यनारायण मंदिर के महंत पंडित श्री देवेंद्र शर्मा जी के मार्ग दर्शन में भगवान परशुराम जी की आरती और स्तुति सम्पन्न हुई*
भक्ति भाव से आरती भगवान की स्तुति के बाद मंदिर में योगेंद्र शर्मा और गजेंद्र शर्मा ने शीतल आइक्रिम की व्यवस्था की थी
मंदिर में महा प्रसादी बंटी महा प्रसाद का लाभ समाज के साथ अन्य लोगो ने भी लिया और भगवान परशुराम का आशीर्वाद सभी ने लिया
*शोभा यात्रा और सफल आयोजन के लिए सभी विप्र जनो का आभार सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मोनू तिवारी ने माना*







