*अधिकारियों के साथ बैठक में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मेरा लक्ष्य है हरदा जिला 100 प्रतिशत सिंचित करने का*…. ….*(देखे वीडियो)* *स्थानीय सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने तवा परियोजना एवं NVDA नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक की*….. *(देखे वीडियो)* *स्थानीय सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री कमल7 पटेल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए*… *(देखे वीडियो)*












रिपोर्ट:,यश पांडे
देखे वीडियो
आज मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय सर्किट हाउस हरदा में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कमल पटेल ने कहा कि मेरा लक्ष्य है हरदा जिला 100% सिंचित हो।
स्थानीय सर्किट हाउस हरदा में शहीद इलापसिंह माइक्रो उद्ववहन सिंचाई परियोजना में तवा परियोजना से असिंचित व आउट कमाण्ड ग्रामों की सिंचाई योग्य कृषि भूमि को जोड़ने हेतु, किसानों के मसीहा, किसान पुत्र ,मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि माननीय कमल पटेल ने तवा परियोजना के अधिकारियों एवं NVDA नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर हरदा तहसील,टिमरनी तहसील,हण्डिया तहसील व खिरकिया तहसील के ग्राम तवा सिंचाई परियोजना के अन्तिम छोर पर होने की वजह से रवि की सिंचाई में पानी नहीं पहुँच पाता हैं। जिससे कृषकगणों में आपस मे विवाद एवं लड़ाई ,झगड़ा,लॉ-ऑर्डर परिस्थिति बन जाती है। इन सब विवादों से बचने के लिए व हरदा जिले को 100 प्रतिशत सिंचित करने की दिशा में निम्नानुसार ग्रामों को तवा परियोजना के अंतिम छोर (टेल एरिया) के ग्रामों की कृषि योग्य भूमि को शहीद इलापसिंह माइक्रो उद्ववहन परियोजना में जोड़ने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
हरदा तहसील के ग्राम- डगावानीमा, अबगांवखुर्द, हरदा खुर्द, हरदा, खेड़ीमेहमुदाबाद,नहालखेड़ा, सामरधा ,कड़ोला उबारी, मसनगांव, गांगला, कांकरिया, कमताड़ा, बीड़, केलनपुर,पलासनेर आदि।
हण्डिया तहसील के ग्राम- नीमगाँव, मिर्जापुर, झाड़पा,नहाड़िया, बेड़ागाँव, कायागाँव, धनगांव, बून्दड़ा, नीलगड़माल, नीलगड़दमामी,देदलादमामी,कोलीपुरा, कुंजरगाँव, धामनिया, गुरारखेड़ा, गोगिया, नरसिंह खेड़ी,गांगयाखेड़ी,घोड़ाकुण्ड, बिचकुड़ी,छोटीमैदा,बड़ीमैदा,जोगाकलां,जोगाखुर्द,बैड़ी,रेलवा,झालवा,खेड़ा, आदलपुर, भवरतलाव, भादूगाँव, कुसिया,अजनासखुर्द, अजनासरैयत,आदि।
खिरकिया तहसील के ग्राम- बारंगी, बारंगा, कमताड़ी, भिरंगी, मांदला,सक्तापुर, नहालीखुर्द,धौलपुरखुर्द,सालाबैड़ी,मुहालखुर्द, चौकड़ी, लोध्याखेड़ी, आदि।
टिमरनी तहसील के ग्राम- रुन्दलाय, जामुनिया, गुवाड़ी, कुही, काथड़ी,नयागांव आदि।








