मध्य प्रदेश

*किसान नेता एकम सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब* *सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिया अर्थी को कंधा,* *पैतृक गांव डोभी में हुआ अंतिम संस्कार*

 

 

 

किसान नेता एकम सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिया अर्थी को कंधा,

पैतृक गांव डोभी में हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट:,यश पांडे

किसान नेता एकम सिंह पटेल का अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव डोभी में हुआ। जिसमें विभिन्न गांवों से आये किसान अंत्येष्टि में सम्मिलित हुए। ग्रह निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। एकम सिंह के अंतिम सफर में किसानों आम लोगों एवं नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने अर्थी को कंधा दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला अध्यक्ष किसान नेता श्री एकम सिंह पटेल डोभी आकस्मिक स्वास्थ्य खराब होने पर सिम्स हॉस्पिटल अहमदाबाद में विगत 20-25 दिनों से गहन चिकित्सा चल रही थी। रविवार दिनांक 20 अप्रैल को निधन हो गया है। एकम सिंह ने अपने जीवन के लगभग 25 वर्ष निस्वार्थ भाव से किसानों की सेवा की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नियति की यह क्रूर लीला विधिलिखित है, यह जानकर भी मन समझता नहीं। परन्तु उपाय भी नहीं है। आपकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता, अद्मय साहस, दूरदर्शिता की स्मृति से प्रेरणा ग्रहण कर आगे कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि एकम सिंह जी का इस दुनिया से जाना किसान समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!