*पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैगमार्च* ……. *(देखे वीडियो)* *नागरिकों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना एवं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था उदेश्य*





*पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैगमार्च*
*नागरिकों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना एवं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था उदेश्य*
रिपोर्टर: यश पांडे
जिला मुख्यालय हरदा दिनांक 06.03.2025


आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये जिला हरदा पुलिस प्रशासन द्वारा दिनांक 06.03.2025 को शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का पुनरावलोकन करना, आपातकालीन स्थितियों के लिए तत्पर रहना नागरिकों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना एवं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था । यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौराहों ,बाजार क्षेत्रो , संवेदनशील क्षेत्रों से निकालाया गया । फ्लैग मार्ग कन्ट्रोल रूम हरदा से प्रारम्भ होकर हरदौल बाबा मंदिर- राठी पेट्रोल पंप- कुल हरदा- दुर्गामंदिर –नारायाण टॉकिज -चाण्डक चौक – घंटाघर – नर्मदेव धर्मशाला-जगदीश मेम्बर गली –खेड़ीपुरा मस्जिद-जैसानी चौक-अन्नापुरा- प्रताप टॉकिज- काली माता मंदिर-महाराणा प्रताप चौक- गुर्जर बोर्डिंग-छिपानेरचौक-दूध डेयरी-ग्वालनगर- औध्दोगिक क्षेत्र- जोशी कालोनी – मंडीगेट-रेल्वे स्टेशन-डबल फाटक-राठी पेट्रोल पंप से कन्ट्रोल रूम हरदा में समाप्त हुआ ।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा किया गया, जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक आर.डी.प्रजापित , अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति राजेश्वरी महोबिया . एसडीओपी. श्रीमति अर्चना शर्मा . कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले, सिविल लाईन थाना प्रभारी संतोष चौहान , यातायात प्रभारी संदीप सुनेश , रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील कि वे शांति एवं सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाये ,किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में दें ।









