देश

*केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बजट पेश* *वित्त मंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले सांसद* *बजट में गरीब, युवा, महिला एवं किसानों पर दिया सर्वोच्च ध्यान : सांसद दर्शन सिंह*

 

 

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बजट पेश

वित्त मंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले सांसद

बजट में गरीब, युवा, महिला एवं किसानों पर दिया सर्वोच्च ध्यान : सांसद दर्शन सिंह

नई दिल्ली संसद भवन स्थित कृषि मंत्रालय कार्यालय में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बजट 2025-26 को लेकर चर्चा की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि बजट में विकास की ललक है, विश्वास की महक और विकसित भारत के निर्माण की तड़प है। कृषि और किसानों के कल्याण पर सर्वोच्च ध्यान दिया गया है। चाहे किसानों के निवेश की क्षमता बढ़ाने का सवाल हो, किसान क्रेडिट कार्ड पर अब 5 लाख तक मिलेंगे। गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी हर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़कर स्वावलंबी बनाना है।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। सरकार ने इस बजट में कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात को बढ़ावा दिया है। बजट में वित्तमंत्री ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा की है। इससे देश के 100 जिलों के 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। यह ऐतिहासिक और आम जनता को खुश करने वाला बजट है। ये बजट विकसित भारत के अटल संकल्प की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट में हमारे हमारे गरीब, अन्नदाता, नारी शक्ति और नौजवानों को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। इस बजट में सरकार ने किसानों के लिए ये ऐलान किए हैं। सरकार का ध्यान अगले 6 साल तक मसूर, तुअर (अरहर) जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने पर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!