*खिरकिया में मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने निकाली भव्य शोभायात्रा गूंजे एकता के नारे*


खिरकिया में मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने निकाली भव्य शोभायात्रा गूंजे एकता के नारे
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
खिरकिया, 1 मई। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खिरकिया कृषि उपज मंडी में श्रमिकों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिक संघ के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर श्रम शक्ति की एकजुटता का संदेश दिया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां श्रमिकों ने मजदूर एकता और अधिकारों से जुड़े नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक संघ के अध्यक्ष सावन मालवीय ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मजदूर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। उन्होंने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में श्रमिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंत में सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।




