Uncategorized

*किसानों के भरोसे पर खरे उतरे कमल पटेल, अब हर खेत सिंचित होगा*……… *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से हरदा को बड़ी सौगात, गंजाल मोरंड परियोजना का शुभारंभ*………. *चारूवा बेल्ट भी पूरा होगा सिंचित (देखे वीडियो गांवों की सूची नाम)*…. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के अथक प्रयास रंग लाए, तहसील खिरकिया के ग्राम जयमलपुरा से शुरू होगी सिंचाई क्रांति*…. *हरदा बनेगा शत-प्रतिशत सिंचित ::कमल पटेल*….. *हरदा में बिछेगा नहरों ओर सिंचाई परियोजनाओं का जाल:कमल पटेल*……

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से हरदा बनेगा शत-प्रतिशत सिंचित, जयमलपुरा में होगा भव्य शुभारंभ समारोह

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा, 1 मई 2026। हरदा जिले के किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात बनने जा रही गंजाल मोरंड उद्वहन सिंचाई परियोजना का भव्य शुभारंभ आगामी 3 मई 2026, रविवार को ग्राम जयमलपुरा, तहसील खिरकिया में किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन का श्रेय जिले के किसानों के मसीहा और पूर्व कृषि मंत्री माननीय कमल पटेल के अथक प्रयासों को दिया जा रहा है।

देखे वीडियो
गांवों के नाम

क्षेत्रवासियों में इस परियोजना को लेकर भारी उत्साह है, क्योंकि इसके पूर्ण होने पर हरदा जिला शत-प्रतिशत सिंचित जिला बनने की ओर अग्रसर होगा। किसानों का कहना है कि कमल पटेल ने हमेशा खेत, किसान और गांव के विकास को प्राथमिकता दी है, जिसका परिणाम अब बड़े स्तर पर दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री दुर्गादास उईके उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल करेंगे। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर, पूर्व विधायक संजय शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का नागरिक अभिनंदन, स्वागत एवं तुलादान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि कमल पटेल के नेतृत्व में हरदा जिले ने विकास की नई पहचान बनाई है और सिंचाई परियोजनाओं से किसानों की तकदीर बदलने का कार्य हुआ है।

कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे प्रारंभ होगा, भोजन व्यवस्था 11:30 बजे से रहेगी तथा समापन दोपहर 2:00 बजे होगा। आयोजकों ने सभी किसानों, मजदूरों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!