Uncategorized

*समाजसेवी दिलीप सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती दीक्षा ठाकुर का दुखद निधन नगर में शोक व्याप्त समाजजनों सहित नगरवासियों ने शोकसंवेदनाएं व्यक्त की*

समाजसेवी दिलीप सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी दीक्षा ठाकुर का निधन नगर में शोक की लहर समाजजनों सहित नगरवासियों ने शोकसंवेदनाएं व्यक्त की

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया।
वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी देवू ठाकुर की माताजी श्रीमती दीक्षा ठाकुर का कल दुखद निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उपचार के लिए भोपाल में भर्ती थीं। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

श्रीमती दीक्षा ठाकुर अपने सरल स्वभाव, श्रेष्ठ संस्कारों, परिवार के प्रति समर्पण की भावना तथा धार्मिक आस्था के लिए जानी जाती थीं तथा परिवार और समाज में अपनी सादगी व सेवा भाव के कारण सम्मानित थीं।

जैसे ही खिरकिया में उनके निधन का समाचार मिला, नगर में शोक की लहर फैल गई। समाजजनों, व्यापारी बंधुओं और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

श्रीमती दीक्षा ठाकुर का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजजन, व्यापारी और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!