Uncategorized

*रात के अंधेरे में खनिज माफिया पर वार, पनडुब्बी-जेसीबी जब्त*…… *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, नर्मदा से अवैध उत्खनन पर शिकंजा*….. *(देखे वीडियो)* …… *टिमरनी-हंडिया में आधी रात दो बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन पर तगड़ा प्रहार*….. *अवैध उत्खनन पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, जेसीबी-ट्रैक्टर जब्त*….. *रात 10:30 से 2 बजे तक चला अभियान, खनिज विभाग ने माफियाओं की तोड़ी कमर*……




अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा।
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर सतीश राय के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर रात्रिकालीन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

देखे वीडियो

 

 

 विभाग की अधिकारी श्रीमती प्रगति सोनवाने एवं खनिज निरीक्षक श्रीमती मनीषा तावड़े द्वारा रात्रि 10:30 बजे तहसील टिमरनी के ग्राम गोंदा में नर्मदा नदी से पनडुब्बी के माध्यम से हो रहे अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी जब्त की गई, जिसे कलेक्टर कार्यालय की सुपुर्दगी में रखा गया है।

वहीं रात्रि 2:00 बजे तहसील हंडिया के ग्राम बगलातर (मनोहरपुरा) नदी किनारे मिट्टी के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना हंडिया की सुपुर्दगी में दिया गया।

खनिज विभाग द्वारा जब्त किए गए सभी वाहनों पर अवैध उत्खनन के प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!