*समता महिला मंडल खिरकिया के आव्हान पर श्री गौरी-राधे गौशाला में जीवदया कार्यक्रम संपन्न हुआ*…….. (*देखे वीडियो)*





समता महिला मंडल खिरकिया के आव्हान पर श्री गौरी-राधे गौशाला में जीवदया कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रिपोर्ट,:यश पांडे
देखे वीडियो



:- श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के तत्वाधान में पूरे देश में 1 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक जीवदया अभियान चलाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य मूक पशुओं के प्रति सेवा,करुणा,वात्सल्यता के भावों के साथ करुणा एवं संकल्प-सेवा का संदेश से जीवदया के माध्यम से मनुष्यता से प्रभुता की और बढ़ने का भाव जन – जन में विकसित करना।
मकर सक्रांति के पुण्य अवसर पर श्री गौरी राधे गौशाला खिरकिया में दोपहर 2:00 बजे समता महिला मंडल के आव्हान पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्याए सहित अन्य गुरुभक्त परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे




मूक पशुओं गौमाताओं के लिए मंडल के सभी घरों से रोटियां बनवाई गई साथ ही मंडल द्वारा गुड़,चूरी,चारा,खली, गजक, टोस्ट…आदि आत्मीयता से खिलाकर दिवस की सार्थकता को सिद्ध किया। कई परिवारों ने व्यक्तिगत सामग्री भी प्रदान कर पुण्य अर्जित किया।समता महिला मंडल अध्यक्ष रत्ना समदड़िया,मंत्री रक्षा कोटेचा,कोषाध्यक्ष विमला रांका ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों एवं गुरु भक्तों के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी के सहयोग से ही इतने बड़े रूप में जीवदया का कार्यक्रम सा आनंद सम्पन्न हुआ। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शुजालपुर,मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव,हरदा जिला प्रभारी रचना ओस्तवाल भी उपस्थित रही और समता महिला मंडल की सेवा भावना की खूब सराहना की।










