क्राइमबॉलीवुड

* * *रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर* *मंत्री विश्वास सारंग ने दिया बयान (देखे वीडियो)*….. *भागने की कोशिश में पकड़ा गया दरिंदा! बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान पुलिस की गोली से घायल*… *चॉकलेट का लालच देकर हैवानियत… भागने लगा तो पुलिस ने दागी गोली*…. *रायसेन में दुष्कर्म आरोपी सलमान का ‘भागो-भागो’ प्लान फेल, शॉर्ट एनकाउंटर में घायल*… *6 साल की मासूम से दरिंदगी फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर नहीं, घायल*…




6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली लगी

रिपोर्ट:यश पांडे

रायसेन (मध्य प्रदेश)। 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को भोपाल से पकड़कर गौहरगंज ले जाया जा रहा था तभी उसने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस को उसके पैर में गोली मारनी पड़ी। सलमान का उपचार भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चॉकलेट का लालच देकर जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

आरोप है कि 21 नवंबर को सलमान बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश था। लोग लगातार धरना-प्रदर्शन कर आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे।

केबिनेट मंत्री विश्वाश सारंग ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है

देखे वीडियो

रात 3–4 बजे की घटना, पुलिस वाहन पंक्चर होने पर मिली मौका

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर गौहरगंज ले जाया जा रहा था। रास्ते में औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में कील लगने से पुलिस वाहन पंक्चर हो गया। बैकअप वाहन भी साथ था, इसलिए आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था।

इसी दौरान सलमान ने मौका पाकर सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्याम राज की पिस्टल छीनने की कोशिश की और उन पर फायर करने का प्रयास किया। संघर्ष के दौरान थाना प्रभारी ने उसका हाथ पकड़कर पिस्टल ऊपर कर दी, जिससे दो राउंड फायर हुए।

इसके बाद बैकअप टीम ने क्रॉस फायरिंग की और आरोपी को काबू किया। झड़प में सलमान के पैर में गोली लगी। वहीं थाना प्रभारी श्याम राज को भी चोटें आईं और उनका बैज गिर गया।

फॉरेंसिक टीम को मिले संघर्ष के साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल फॉरेंसिक साइंस लैब के इंचार्ज डॉ. ए.के. बड़ोने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ोने ने बताया कि पुलिस और आरोपी के बीच संघर्ष के वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं। टीम परीक्षण कर पूरी रिपोर्ट सौंपेगी।

पुलिस की एडवाइजरी: भड़काऊ पोस्ट से बचें

घटना के बाद रायसेन पुलिस ने सोशल मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें किसी धर्म, समुदाय या जाति के प्रति नफरत फैलाने वाली, भड़काऊ या हिंसा के लिए उकसाने वाली सामग्री पोस्ट न करने की कड़ी चेतावनी दी गई है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!