*अब MP में सभी सरकारी नौकरियों के लिए होगी एक ही परीक्षा सीएम डॉक्टर मोहन यादव का बड़ा ऐलान*….. *(देखे वीडियो)* *युवाओं को सौगात: मध्यप्रदेश में एकीकृत भर्ती परीक्षा प्रणाली लागू होगी*….. *यूपीएससी की तर्ज पर अब MP में एक ही एग्जाम से मिलेगी सरकारी नौकरी*….. *अब एक परीक्षा कई मौके CM मोहन यादव ने बदली भर्ती प्रणाली*…. *सरकारी नौकरियों की राह होगी आसान, MP में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू*…..

मध्यप्रदेश में अब सभी सरकारी नौकरियों के लिए एक ही परीक्षा

देखे वीडियो
रिपोर्ट:यश पांडे
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राज्य के युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि अब मध्यप्रदेश में सभी सरकारी नौकरियों के लिए एक समान परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। यह परीक्षा यूपीएससी (UPSC) की तर्ज पर होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग विभागों में भर्ती परीक्षाएं होने से समय अधिक लगता है और नियुक्तियों में देरी होती है। नई एकीकृत परीक्षा प्रणाली से युवाओं को तेजी से रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
उन्होंने यह घोषणा राज्य कर्मचारी संघ के दीपावली मिलन समारोह में की।
कार्यक्रम में सीएम ने बताया कि पुलिस विभाग में 20 हजार से अधिक पद रिक्त हैं, जिन्हें अगले तीन वर्षों में भरा जाएगा। साथ ही, वेतन विसंगतियों और ग्रेड पे के अंतर को दूर करने के लिए एक कर्मचारी आयोग गठित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।




