*गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को 9 मई तक मिलेगा अतिरिक्त समय* *सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त* *मुख्यमंत्री जी ने किसान हित में लिया* *महत्वपूर्ण निर्णय ; दर्शन सिंह चौधरी*







गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को 9 मई तक मिलेगा अतिरिक्त समय
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री जी ने किसान हित में लिया महत्वपूर्ण निर्णय ; दर्शन सिंह चौधरी

रिपोर्ट:,यश पांडे

समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास भोपाल में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुलाकात कर प्रदेश में 2600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से देश में सर्वाधिक मूल्य पर गेहूं का उपार्जन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गेहूं उपार्जन की तिथि में वृद्धि करने का आग्रह किया। जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए। त्वरित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसमें जिन किसानों की स्लॉट की वैधता समाप्त हो गई है, उनकी अवधि डीएसओ लॉगिन से बढ़ाने तथा इन किसानों से गेहूं की खरीदी 9 मई तक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को किसान हितैषी बनाया है। सरकार ने गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 5 मई 2025 निर्धारित की गई थी। किसानों की सुविधा के लिए 5 मई तक जिन किसानों की उपज का तौल नहीं हो पाई, उन्हें टोकन जारी किया जाएगा। इन किसानों की गेहूं खरीदी 9 मई तक की जा सकेगी। 5 मई तक तौल से जो किसान वंचित रह गए हैं। उन किसानों के स्लॉट की वैधता 6 मई तक बढ़ाई गई। इसके लिए जिला अधिकारियों को 7 मई तक ऐसे किसानों की सूची जमा करनी होगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।








