मध्य प्रदेश

*उपद्रवियों ने किया हंगामा, दी धमकी, उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिगाड़ना था उद्देश्य*….**डाक्टर विशाल को दी गई धमकी*….*देखे बघेल हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में घटना का वीडियो*

 

उपद्रवियों ने किया हंगामा, दी धमकी, उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिगाड़ना था उद्देश्य

रिपोर्ट:,यश पांडे

प्रेस नोट

रविवार 30 मार्च को बघेल हॉस्पिटल, हरदा में कैथलैब के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का आगमन होना था, अस्पताल परिसर में व आसपास इसकी तैयारी चल रही थी। इसी दरमियान एक दिन पहले शनिवार- रविवार की रात को दो उपद्रवियों ने आकर अस्पताल परिसर में हंगामा मचाया। दोनों उपद्रवी हल्के भूरे रंग की बिना नंबर प्लेट की ओमनी कार से आए थे। आते ही इन्होंने अस्पताल परिसर में कार्यक्रम की तैयारी में जुटे स्टाफ व अन्य कर्मचारीयों से कार्यक्रम की जानकारी ली, फिर माननीय उपमुख्यमंत्री जी को अपशब्द कहे। साथ ही बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ विशाल सिंह बघेल को भी गालियां दी। उन्होंने कहा कि डॉ विशाल सिंह बघेल बहुत तेज चल रहा है, उसे कह देना कि अपनी हद में रहे, नहीं तो उसकी अकल ठिकाने लगा देंगे। उसको समझा देना नहीं तो जमीन में गाढ़ देंगे और बता देंगे कि हम कौन लोग हैं। जब अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की, झूमा झटकी और सबको देख लेने की धमकी दी। डॉ बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि पूरा अस्पताल प्रबंधन अगले दिन के कार्यक्रम की तैयारी में लगा हुआ था, इसलिए उसी दिन इसकी सूचना नहीं दे पाए, क्योंकि हम कार्यक्रम में किसी तरह का विघ्न नहीं चाहते थे। उन दोनों बदमाशों का यही उद्देश्य था कि वे किसी भी तरह से कार्यक्रम को प्रभावित करे। आज इस ज्ञापन के माध्यम से हम पूरी टीम के साथ थाने में एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। साक्ष्य के रूप में हमने सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराई है। हम पुलिस प्रशासन से निवेदन करते हैं कि इसके आधार पर इन बदमाशों की पहचान करें और उन पर जल्द से जल्द करवाई करें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!