मध्य प्रदेश

*माखन नगर में हुआ विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन*… *गाँव की मिट्टी, बैलों की गर्जना और जोश से भरे किसानों का जुनून*… *मोदी जी ने कहा है हम विकास भी करेंगे और हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी बचाएंगे : सांसद दर्शन सिंह चौधरी*

माखन नगर में हुआ विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

गाँव की मिट्टी, बैलों की गर्जना और जोश से भरे किसानों का जुनून

मोदी जी ने कहा है हम विकास भी करेंगे और हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी बचाएंगे : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

रिपोर्टर:यश पांडे

 

 

सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के माखननगर में महाशिवरात्रि एवं होली उत्सव के पावन अवसर पर नगर परिषद माखननगर के तत्वाधान में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रोमांचक आयोजन में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ अपनी बैलगाड़ियां दौड़ाईं। ग्रामीण संस्कृति और परंपरा से जुड़ी इस प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने कहा है विकास भी और विरासत भी हम विकास भी करेंगे और हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी बचाएंगे। हमारे विधायक जी बजट सत्र से आ रहे हैं मध्यप्रदेश का बजट में महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बजट में सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं, जिससे राज्य आर्थिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि हमारी‌ सरकार बजट को अगले 5 साल में दोगुना करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। 2047 तक इसे 7 लाख करोड़ से बढ़ाकर 250 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य ने रखा है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी राज्यसभा सांसद माया नारोलिया , सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक बुधनी विधानसभा राजेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक, सविता दीवान शर्मा , सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!