मध्य प्रदेश

*करणी सेना परिवार के साथ सर्व समाज एवं सामाजिक संगठनो द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव 25 को* *दिव्यांग के अपमान के विरोध सहित क्षेत्र की जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होंगे कई संगठन*

 

 

करणी सेना परिवार के साथ सर्व समाज एवं सामाजिक संगठनो द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव 25 को

दिव्यांग के अपमान के विरोध सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होंगे कई संगठन

हरदा। करणी सेना परिवार जिला हरदा अन्य सामाजिक संगठनों के साथ 25 फ़रवरी दोपहर 01 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा। करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि विगत दिनों जिले के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा गलत शब्दो का लिखित में बखान कर दिव्यांग व्यक्ति का अपमान किया है, अधिकारी द्वारा जिन शब्दों का उपयोग लेटर में किया है उससे एक नही बल्कि हर उस व्यक्ति का अपमान हुआ है जो दिव्यांग है। इसी के साथ क्षेत्र विभिन्न समस्याओं से ग्रसित है और जिला अधिकारी मोन बैठे है। क्षेत्र में किसानों की ट्रेक्टर ट्रॉली जो स्वयं के उपयोग के लिए दुकानों से रेत, गिट्टी लेकर अपने घर जा रहे है उन पर बिना वजह प्रशासन कार्यवाही कर जप्त कर रहा है और हजारों रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ज़मीनी मामले भी हैं। शस्त्र लाइसेंस हेतु जरूरत मंद व्यक्ति को को नजरअंदाज किया जा रहा है।वही गौ तस्करी दिन रात जारी है परंतु इस पर प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर रहा है और ना ही गौ शाला में गौ माता के लिए उत्तम व्यवस्था हो रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, साथ ही कई तरह के नशीले पदार्थों की बिक्री भी आम बात हो गयी है। यातायात पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का काम जोरों पर है। क्षेत्र में बिजली विभाग अपनी मनमानी कर रहा है। लापरवाही से हुई दुर्घटना में मृतकों को कोई सहायता प्रदान नही की गई है। इस समय मूंग की फसलों के लेकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली पानी उपलब्ध हो ओर किसानों से बिजली कनेक्शन के नाम पर वसूली नही की जाए। ग्राम छिदगांव में संचालित फैक्टरी के विरोध में किसानों के ऊपर जो मुकदमे दर्ज है उन्हें वापस लिए जाए। सोनतलाई में बिजली की समस्या अधिक बढ़ रही है। मां नर्मदा से रेत के अवैध उत्खनन बन्द हो। महा शिवरात्रि पर युवाओं द्वारा आयोजन ओर शोभायात्रा पर किसी प्रकार से रोक ना लगे। इन्हीं विभिन्न मांगों को लेकर 25 फ़रवरी को करणी सेना परिवार सर्व समाज एवं अन्य संगठनों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा। इस हेतु इस घेराव एवं विरोध प्रदर्शन का ज़िले से परशुराम सेना, सेन समाज, धनगर युवा समाज, किसान आक्रोश मोर्चा, ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश विकलांग मंच, अहिरवार समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है जो बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवायंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!