Uncategorized

*जनता के बीच पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, वार्डवासियों को मिली राहत*…… *राजेश वर्मा पहुंचे वार्ड क्रमांक-1, सीएमओ को बुलाकर कराया समस्याओं का त्वरित निराकरण*….. *भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने सुनी वार्डवासियों की समस्या, मौके पर मिला समाधान*

वार्ड क्रमांक-1 में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर कराया त्वरित समाधान

रिपोर्ट:यश पांडे

 

 

खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने वार्ड क्रमांक-1 में पहुंचकर वार्डवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के सीएमओ कमलेश पाटीदार को मौके पर बुलाकर कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया। जनहित के प्रति उनकी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की वार्डवासियों ने सराहना की।

वार्डवासियों ने पेयजल, साफ-सफाई और अन्य स्थानीय समस्याएं जिला अध्यक्ष के सामने रखीं, जिन पर श्री वर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समस्याओं के त्वरित निराकरण से लोगों में संतोष और उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सोडे, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैलाश कुचबंधिया एवं जिला महामंत्री राजेश गोदारा सहित पार्टी कार्यकर्ता और वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भाजपा की सक्रियता और जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा की तत्परता की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!