Uncategorized

*विदेश दौरे के नतीजों पर जवाबदेही की मांग, अभिषेक पटेल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मांगा समय* …….. *प्रदेश कांग्रेस इंडियन ओवरसीज के अध्यक्ष अभिषेक पटेल ने की मांग*…. *निवेश, रोजगार और औद्योगिक विस्तार के ठोस आंकड़े सार्वजनिक करने की उठाई मांग*

 

*विदेश दौरे के नतीजों पर जवाबदेही की मांग, अभिषेक पटेल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मांगा समय*
……..
*प्रदेश कांग्रेस इंडियन ओवरसीज के अध्यक्ष अभिषेक पटेल ने की मांग*….

*निवेश, रोजगार और औद्योगिक विस्तार के ठोस आंकड़े सार्वजनिक करने की उठाई मांग*

रिपोर्ट:यश पांडे

भोपाल। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पटेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर विदेश दौरों के परिणामों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए समय मांगा है।

अपने पत्र में अभिषेक पटेल ने दावोस से मुख्यमंत्री की स्वदेश वापसी पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि राज्य के लिए निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार के जो लक्ष्य तय किए गए हैं, वे धरातल पर प्रभावी रूप से साकार होंगे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता के पैसे से किए गए सरकारी विदेश दौरों के परिणाम पारदर्शिता के साथ सामने आने चाहिए। निवेश प्रस्तावों, एमओयू और उनके क्रियान्वयन की स्थिति को स्पष्ट आंकड़ों के रूप में सार्वजनिक किया जाना जरूरी है, ताकि जनता का भरोसा मजबूत हो और निवेशकों के बीच सकारात्मक संदेश जाए।

अभिषेक पटेल ने मुख्यमंत्री से समय देकर इन विषयों पर विस्तृत चर्चा करने का आग्रह किया है, जिससे प्रदेश में निवेश के वास्तविक प्रभाव और भविष्य की रणनीति पर स्पष्टता आ सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!