*सीईओ अंजली जोसेफ की सख्ती: बैठक से गायब सचिवों पर नोटिस, वेतन कटेगा*…… *खिरकिया में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा* …….. *ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, अनुपस्थित सचिवों पर गिरी गाज*…. ……… *जनपद बैठक से गायब सचिवों पर सख्ती: जिनबानिया, वमनगांव, नागवमाल और लोलांगरा के सचिवों को नोटिस, वेतन कटेगा*….


खिरकिया में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
रिपोर्ट:यश पांडे


हरदा, 12 मार्च। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ ने गुरुवार को जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान सीईओ ने वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत छह सप्ताह तक चलने वाली गतिविधियों का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा “एक बगिया मां के नाम” योजना के कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही आगामी जल गंगा अभियान 2026 की तैयारियां शुरू कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक जल संरचना पर जनसहयोग से अभियान की शुरुआत की जाएगी।
उन्होंने पिछले वर्ष के जल गंगा संवर्धन अभियान के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कर जल संचय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वॉश ऑन व्हील, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण और सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक में बताया गया कि 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जिले में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद स्तर से गठित दलों द्वारा ग्राम पंचायतों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही चिन्हित पंचायतों में कचरा एवं प्लास्टिक कलेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वॉश ऑन व्हील के लिए ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से मांग दर्ज कर पूर्ति करने के निर्देश दिए गए।
सीईओ ने पंचायतों में अधिरोपित करारोपण की वसूली, पंचायत दर्पण पोर्टल पर एंट्री, ग्राम पंचायतों के बकाया विद्युत बिलों के भुगतान तथा अनुपयोगी बिजली कनेक्शन बंद कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराने तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण प्राथमिकता से करने को कहा।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर ग्राम पंचायत जिनबानिया, वमनगांव, नागवमाल और लोलांगरा के सचिवों सहित 11 रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय इवने सहित जनपद एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




