*पहेटकला में 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; आश्रम में रहने वाला बाबा संदेह के घेरे में*…. *मंदिर आश्रम का बाबा हत्या के संदेह में, पहेटकला में व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप*… *पुलिस ने संदिग्ध बाबा का हुलिया किया जारी* … *संदिग्ध हालात में मिली संतोष पालीवाल की लाश, संदेही बाबा की तलाश तेज*…. *सिराली टी.आई. ने कहा हर पहलुओं की गहनता कर रहे है जांच जल्दी ही आरोपी तक पहुंचेंगे*


पहेटकला में 48 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला, हत्या की आशंका; आश्रम में रहने वाला बाबा संदेह के घेरे में
रिपोर्ट:यश पांडे

सिराली/हरदा।
थाना सिराली क्षेत्र के ग्राम पहेटकला में एक 48 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए एक संदेही बाबा की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मर्ग क्रमांक 0/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत 5 मार्च 2026 को संतोष पिता लक्ष्मीनारायण पालीवाल (48 वर्ष) निवासी पहेटकला मृत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने मंदिर आश्रम में रहने वाले बाबा रामकुमार गौरव निवासी कल्याणपुर थाना डोंगरगांव जिला नरसिंहपुर को संदेही मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इस प्रकरण में हमारी बात थाना प्रभारी सीताराम पटेल से हुई है उन्होंने बताया पुलिस गहनता से जांच कर रही है हम जल्द ही आरोपी तक पहुंचेंगे
पुलिस के अनुसार संदेही बाबा की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वह सफेद कुर्ता और सफेद धोती पहने हुए है तथा पीठ पर नीले रंग का बैग टांगे रहता है। उसका शरीर इकहरा, रंग गोरा है तथा सिर के बाल बड़े और दाढ़ी काले-सफेद रंग की है। आशंका जताई जा रही है कि घटना के बाद वह अपने निवास क्षेत्र कल्याणपुर (गाडरवारा) की ओर भाग गया है।
थाना सिराली पुलिस द्वारा संदेही की तलाश जारी है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिये का व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत थाना सिराली जिला हरदा को सूचना देने का आग्रह किया गया है।




