Uncategorized

*मूंग की फसल को मिलेगा पानी, 20 मार्च से तवा डेम की नहरें होंगी चालू*….. ….. *किसानों के लिए बड़ी सौगात* *जल उपयोगिता समिति की बैठक में फैसला, मूंग की सिंचाई हेतु 20 मार्च से पानी*… … *38 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा लाभ*…..

मूंग की फसल के लिए 20 मार्च से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, जल उपयोगिता समिति की बैठक में बनी सहमति

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा, 12 मार्च 2026।
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मूंग की फसल की सिंचाई के लिए आगामी 20 मार्च से तवा डेम से नहरों में पानी छोड़ने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिस पर समिति के सदस्यों ने सहमति व्यक्त की।

बैठक में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, किसान संघ के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि माचक नहर में सीसी जीएम लाइनिंग कार्य जारी होने के कारण माचक नहर को 25 मार्च 2026 के बाद खोला जाएगा, जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने सहमति दी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष मूंग की फसल की सिंचाई के लिए जल संसाधन संभाग हरदा में 19,135 हेक्टेयर तथा हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी में 19,325 हेक्टेयर, कुल 38,460 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है। इससे हरदा डिवीजन के 111 गांवों तथा टिमरनी डिवीजन के 56 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!