Uncategorized

*मारवाड़ी महिला सम्मेलन में नई टीम का गठन, प्रीति अग्रवाल बनीं अध्यक्ष*…. *सर्वसम्मति से हुआ मंडल पुनर्गठन, हीनु अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी*….. *नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा महिला सम्मेलन, अप्रैल से संभालेंगी नई पदाधिकारी*….. *महिला शक्ति का संगम: सम्मेलन में सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम*…… *प्रीति अग्रवाल के नेतृत्व में सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम*…… *सम्मेलन की मासिक बैठक में संगठन सशक्त, नई कार्यकारिणी का गठन*…..

नई ऊर्जा, नई टीम: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मंडल पुनर्गठन

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की मासिक बैठक माया अग्रवाल के निवास पर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यकाल को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मंडल का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी

अध्यक्ष: प्रीति अग्रवाल

सचिव: हीनु अग्रवाल

उपाध्यक्ष: कल्पना हेड़ा

सहसचिव: माया अग्रवाल

कोषाध्यक्ष: भारती शर्मा

बैठक में मंडल की सदस्य सोना शर्मा, ममता वर्मा, क्षमा ठाकुर एवं सुनीता जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नवमनोनीत पदाधिकारियों का कार्यकाल आगामी अप्रैल माह से प्रारंभ होगा। सभी सदस्यों ने नई टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मंडल सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!