*मानसिक तनाव या कुछ और? हरदा में महिला phe इंजीनियर की आत्महत्या से उठे सवाल*….. *तनाव बना मौत की वजह? हरदा की सब-इंजीनियर ज्योति महोविया ने उठाया खौफनाक कदम*… …. *पुलिस जांच में जुटी*


हरदा में पीएचई विभाग की सब-इंजीनियर ज्योति महोविया ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
पहले भी कर चुकी थीं प्रयास, पोस्टमार्टम के बाद खुलेंगे मौत के राज
रिपोर्ट :यश पांडे

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में पदस्थ सब-इंजीनियर ज्योति महोविया ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ज्योति महोविया पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ महीनों पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इस बार उन्होंने यह कठोर कदम उठा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। जांच में पारिवारिक, सामाजिक और कार्यस्थल से जुड़े कारणों को भी शामिल किया गया है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
इस घटना के बाद विभाग और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।




