*क्रिकेट में कहावत है: बल्लेबाज तो मैच जिताते हैं मगर गेंदबाज टूर्नामेंट जीताते है*………. *IND vs NZ भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में* ……….🏏🏏 *बुमराह की खतरनाक यॉर्कर से दहशत में है दुनियाभर के बल्लेबाज*, ….. *वास्तव ने भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी का दौर लौट आया है*……. *अपनी तेज गेंदबाजी से जसप्रीत बूमराह ने कैसे अब तक इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़े है*… *देखे वीडियो* …………… ….. *न्यूजीलैंड पर भारी पड़ सकती है बुमराह की घातक यॉर्कर, फाइनल में भारत की सबसे बड़ी ताकत*…..



IND vs NZ भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज, बुमराह की धारदार गेंदबाजी पर टिकी करोड़ों उम्मीदें
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी और सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। खिताब के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह महामुकाबला 8 मार्च 2026, रविवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
गेंदबाज जिताते हैं टूर्नामेंट, बुमराह बने भारत की सबसे बड़ी ताकत
क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि “बल्लेबाज मैच जिताते हैं, लेकिन गेंदबाज टूर्नामेंट जिताते हैं।” टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में यह बात पूरी तरह सही साबित होती नजर आई है।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज और सटीक यॉर्कर गेंदबाजी ने दुनिया भर के बल्लेबाजों में खौफ पैदा कर दिया है। पूरे टूर्नामेंट में उनकी घातक गेंदबाजी ने विरोधी टीमों को लगातार दबाव में रखा और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

बुमराह ने कई अहम मौकों पर लगातार विकेट निकालकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ा। उनकी धारदार गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों की रणनीति को पूरी तरह बिगाड़ दिया।
बल्लेबाजों ने भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
हालांकि टीम इंडिया की सफलता में बल्लेबाजों का योगदान भी कम नहीं रहा। ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने कई मुकाबलों में शानदार पारियां खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया संतुलित प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची है।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद शाम 7:00 बजे डाली जाएगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए लाखों दर्शकों के स्टेडियम और करोड़ों दर्शकों के टीवी व मोबाइल से जुड़ने की उम्मीद है।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच
भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
भारत के पास इतिहास रचने का मौका
टीम इंडिया के पास इस बार तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का सुनहरा अवसर है। खास बात यह है कि फाइनल मुकाबला भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने वाला है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी और भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन टीम इंडिया को एक और विश्व कप दिला पाएगा।




