*खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत खनूजा के नेतृत्व में खिरकिया में जल गंगा अभियान शुरू, सीएमओ महेंद्र शर्मा व इंजीनियर सिद्धार्थ सोनी ने संभाली कमान*……//// *जल संरक्षण की ओर बड़ा कदम: खिरकिया में “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” की शुरुआत*…….. ////…. *(देखे वीडियो)* …. . *हर बूंद की कीमत समझाने निकली खिरकिया नगर परिषद जल गंगा अभियान 2026 शुरू*


खिरकिया में “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” का आगाज: जल संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी पर जोर
रिपोर्ट: यश पांडे
खिरकिया, हरदा।
नगर परिषद खिरकिया द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” के तहत व्यापक स्तर पर जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य सर्व समाज की भागीदारी के साथ जल स्रोतों का संरक्षण, भूजल स्तर में वृद्धि और स्वच्छ जल व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

अभियान के अंतर्गत नवीन जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण, पुराने जल स्रोतों की साफ-सफाई, मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे। साथ ही स्कूलों, आंगनबाड़ियों और औद्योगिक इकाइयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जल स्रोतों में प्रदूषण कम करने और जल वितरण प्रणालियों की नियमित सफाई भी इस अभियान का प्रमुख हिस्सा है।

यह अभियान 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसकी शुरुआत खिरकिया के गोमुख मंदिर परिसर स्थित जल स्रोतों की सफाई से की गई। आगामी दिनों में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न स्थानों पर जल स्रोतों का जीर्णोद्धार और सफाई अभियान चलाया जाएगा।
नगर परिषद अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे जल का दुरुपयोग न करें और अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाकर वर्षा जल का संचयन करने की भी अपील की गई है, जिससे नगर में जल स्तर बढ़ाया जा सके और भविष्य के जल संकट से बचाव हो सके।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत महेन्द्रसिंह खनुजा, पार्षद श्रीमती फूलवती उइके, पंडित मनोज शर्मा, श्री महेन्द्रसिंह खनुजा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री महेन्द्र शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जल संरक्षण के इस महाअभियान से खिरकिया में न केवल जल स्तर बढ़ाने की उम्मीद है, बल्कि लोगों में जल के प्रति जागरूकता भी मजबूत होगी।




