*खिरकिया में परशुराम सेना का भव्य फाग उत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु*….. *भगवान परशुराम पूजन से शुरू हुआ फाग उत्सव, वृंदावन की तर्ज पर खेली गई फूलों की होली*….. *खिरकिया में फाग महोत्सव की धूम: बच्चों की प्रस्तुतियों और राधा-कृष्ण झांकी ने मोहा मन*….. *


खिरकिया में परशुराम सेना का भव्य फाग उत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रिपोर्ट;यश पांडे


खिरकिया। नगर की स्थानीय गुजराती धर्मशाला में परशुराम सेना खिरकिया द्वारा शनिवार शाम 5 बजे भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन परशुराम सेना के संरक्षक एवं ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाराशर, सुधीर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, बसंत शर्मा, अविनाश भारद्वाज, पं. संतोष सिटोके, पं. ओमप्रकाश शर्मा और आनंद टैगोर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संस्कृति से जुड़ी होली के गीतों और भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को परशुराम सेना की ओर से प्रमाण-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात वृंदावन की तर्ज पर भगवान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों और युवाओं ने फूलों की होली खेलकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस दौरान “आज बिरज में होली है रसिया” जैसे भजनों पर बच्चे और युवा जमकर झूमे और नृत्य कर उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में परशुराम सेना द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा भगवान की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर परशुराम सेना के प्रदेश सचिव राज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला अध्यक्ष नितिन बद्रीप्रसाद जोशी, अभिषेक तिवारी, धीरज व्यास, मुन्ना बायबर, विक्की शर्मा, मोहित सिटोके, राधारमण शर्मा, अर्पण मिश्रा, अंकित पालीवाल, भूषण शोले, गोविंद तिवारी, दुर्गेश मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज महिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, लता तिवारी, प्रमिला भटेले, भारती शर्मा समेत बड़ी संख्या में परशुराम सैनिक उपस्थित रहे।




