*खिरकिया में एडवोकेट कमलेश सेजकर का भव्य स्वागत: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत अभिनंदन*


*खिरकिया में एडवोकेट कमलेश सेजकर का भव्य स्वागत: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत अभिनंदन*
रिपोर्ट:यश पांडे
खिरकिया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद एडवोकेट कमलेश सेजकर का खिरकिया में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय पाराशर ने एडवोकेट सेजकर को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, पार्षद पति अनिल जैन, मोनू तिवारी, कमलेश यादव, श्यामू यादव, विष्णु मोरी, राजदीप शर्मा राजेश गुप्ता हरिओम बांके सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने एडवोकेट कमलेश सेजकर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।




