Uncategorized

*खिरकिया मारपीट कांड: कांग्रेस महिला सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बायवार ने दिया इस्तीफा*, …..

खिरकिया में मारपीट प्रकरण के बाद महिला सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा/खिरकिया। जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब सेवादल महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बायवार ने अपने पद एवं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम अपने पति अनुरूप बायवार के साथ हुई मारपीट की घटना से आहत होकर उठाया।

जानकारी के अनुसार अनुरूप बायवार, जो जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रहे हैं, के साथ युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शेख इमरान द्वारा खिरकिया के प्रमुख चौराहे पर कथित रूप से मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में अनुपस्थिति को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में हुई चर्चा के बाद उत्पन्न हुआ।

सरिता बायवार ने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया है कि घटना के बाद संगठन द्वारा दोषी पर कार्रवाई करने के बजाय उनके पति पर ही समझौते का दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद किसी वरिष्ठ पदाधिकारी ने हालचाल तक नहीं लिया, जिससे वे आहत हैं।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि आत्मसम्मान सर्वोपरि है और यदि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती, तो पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इसी कारण उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष पद एवं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय कांग्रेस संगठन में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!