*खिरकिया मंडी में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा*… ….. *(देखे वीडियो)* *सोमानी ट्रेडर्स के शेड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग… व्यापारी ओर मंडी कर्मचारियों ने दिखाई मुस्तैदी बड़ा हादसा टला*…….. *(देखे वीडियो)* *लापरवाही बनी आग की वजह: खिरकिया मंडी में समय रहते बुझी आग, लाखों का नुकसान टला*…. ……..


खिरकिया मंडी में बड़ा हादसा टला: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता बनी ढाल
रिपोर्ट: यश पांडे
खिरकिया। खिरकिया कृषि उपज मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी के शेड में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंडी में ठेकेदार की लापरवाही के चलते देर तक बिजली चालू रहने और मेंटेनेंस की कमी के कारण यह हादसा हुआ।
देखे वीडियो
आग लगने की घटना सोमानी ट्रेडर्स के शेड में हुई, जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो सकता था।
हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों और व्यापारियों की सजगता ने बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। सूचना मिलते ही व्यापारी नारायण अग्रवाल, एएसआई मंडी प्रेम नारायण उज्जैन, भगवान दास मालवी एवं सुरक्षा गार्ड प्रताप सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना को लेकर मंडी प्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि नियमित मेंटेनेंस और सुरक्षा उपायों का पालन किया जाता, तो ऐसी घटना से बचा जा सकता था।
गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना बड़ा आर्थिक नुकसान और जनहानि भी हो सकती थी।




