*इंदौर EV चार्जिंग ब्लास्ट: खिरकिया की बेटी सिमरन समेत 7 की जलकर मौत, खुशियां पल में राख*…… *धमाके का वीडियो आया*…. …. *एक धमाके ने सब छीन लिया*… …… *कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने Ev वाहनों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए*…. *(देखे वीडियो)*… *रिपोर्ट:यश पांडे*
*इंदौर EV चार्जिंग ब्लास्ट: खिरकिया की बेटी सिमरन समेत 7 की जलकर मौत, खुशियां पल में राख*...... *धमाके का वीडियो आया*.... .... *एक धमाके ने सब छीन लिया*... *(देखे वीडियो)*.... *कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने Ev वाहनों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए*.... *(देखे वीडियो)*... *रिपोर्ट:यश पांडे*



इंदौर EV चार्जिंग हादसा: खिरकिया की बेटी सिमरन सहित 7 की दर्दनाक मौत, शहर में शोक की लहर
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे धमाके का वीडियो
खिरकिया/इंदौर। आधुनिकता के दौर में एक भयावह हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। इंदौर के तिलकनगर क्षेत्र स्थित ब्रजेश्वरी NX कॉलोनी में EV कार चार्जिंग के दौरान हुए विस्फोट और भीषण आगजनी में खिरकिया की बेटी सिमरन पुगलिया सहित 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से खिरकिया नगर सहित पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।….
कैविनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर दुख व्यक्त किया ev वाहनों पर भी सवाल खड़े किए
(देखे वीडियो)
Ev घर के बाहर चार्ज हो रही कार में धमाका इतना तेज था कि आस पास लोग की डर गए ओर किसी को एक दूसरे की सहायता करने का कोई मौका नहीं मिला
धमाके का वीडियो सामने आया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलतः राजस्थान के सादुलपुर निवासी और वर्तमान में इंदौर में निवासरत पॉलिमर व्यवसायी मनोज पुगलिया के घर पर EV कार चार्जिंग पॉइंट में अचानक विस्फोट हुआ। इसके बाद पास में रखे 7 गैस सिलेंडरों में आग लग गई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के समय घर का मुख्य द्वार ऑटोमैटिक लॉक होने के कारण खुल नहीं सका, जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए और आग की चपेट में आ गए।
इस दर्दनाक हादसे में मनोज पुगलिया (62), विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन सेठिया, सिमरन पुगलिया, राशि सेठिया और टीनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सौरभ और हर्षित पुगलिया गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है।
मृतक सिमरन पुगलिया खिरकिया के स्वर्गीय राजेश भंडारी की पुत्री थीं। उनका विवाह लगभग 5 वर्ष पूर्व इंदौर में हुआ था। सिमरन अपने पति सौरभ और परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थीं। उनके मिलनसार स्वभाव और सुखी वैवाहिक जीवन की मिसाल दी जाती थी। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।
खिरकिया में जैसे ही घटना की खबर पहुंची, पूरे नगर में शोक की लहर छा गई। हर आंख नम हो उठी और लोगों ने इसे बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना बताया।
समाज के अनेक गणमान्यजनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में श्री संघ अध्यक्ष अनिल मुनोट, संरक्षक हरीशचंद नागड़ा, इंद्रचंद श्रीश्रीमाल, स्वरूपचंद सांड, ज्ञानचंद मेहता, बसंत भंडारी, मंत्री राजेश मेहता, कोषाध्यक्ष विमल रांका, सह मंत्री विजय कोचर, पूर्व अध्यक्ष चंपालाल भंडारी, पूर्व मंत्री अशोक भंडारी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विक्रम नागड़ा, सचिव मनीष विनायक, महावीर महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता रैदासनी, समता महिला मंडल अध्यक्ष रत्ना समदड़िया एवं चंदनबाला श्राविका मंडल की रश्मि श्रीश्रीमाल सहित अनेक सामाजिकजनों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
यह घटना आधुनिक उपकरणों के उपयोग में सावधानी और सुरक्षा मानकों के पालन की आवश्यकता की भी गंभीर याद दिलाती है।




