Uncategorized

*हत्या कर भागा ‘बाबा’ आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दाढ़ी कटवाकर बदला हुलिया भी नहीं आया काम*…. *पुलिस ने दबोचा* ,…….. *एसपी शशांक के निर्देशन और टीआई सीताराम पटेल की टीम की बड़ी सफलता, हत्या कर फरार बाबा सारनी के पास गिरफ्तार*….. *धोती कुर्ता छोड़ पेंट शर्ट के हुलिए में मिला आरोपी बाबा* *हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी शशांक के मार्गदर्शन में हत्यारे बाबा को दबोचा*…. *रिपोर्ट:यश पांडे* *फरार हत्यारा बाबा सारनी में गिरफ्तार*

 

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा।
थाना सिराली क्षेत्र में 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के संदेही आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फरार होने के बाद अपना हुलिया बदलने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार तलाश के चलते आखिरकार उसे सारनी (जिला बैतूल) के पास पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना सिराली में मर्ग क्रमांक 0/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत 5 मार्च 2026 को संतोष पिता लक्ष्मीनारायण पालीवाल (48 वर्ष) निवासी पहेटकला का शव मृत अवस्था में मिला था। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका सामने आने पर पुलिस ने मंदिर आश्रम में रहने वाले बाबा रामकुमार गौरव निवासी कल्याणपुर थाना डोंगरगांव जिला नरसिंहपुर को संदेही मानते हुए उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बाबा घटना के समय सफेद कुर्ता-धोती पहने हुए था और पीठ पर नीले रंग का बैग टांगे था। उसका शरीर इकहरा, रंग गोरा, सिर के बाल लंबे और दाढ़ी काले-सफेद बालों वाली थी। घटना के बाद वह फरार हो गया था और संभावना जताई जा रही थी कि वह अपने निवास क्षेत्र गाडरवारा की ओर भागा है।

हरदा पुलिस अधीक्षक शशांक के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रवाना की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसी दौरान सारनी (जिला बैतूल) के पास पुलिस ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए अपनी दाढ़ी के बाल कटवा लिए थे और हुलिया बदलने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह बच नहीं सका। आरोपी को पकड़ने में रेलवे पुलिस RPF और GRP का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

थाना सिराली टीआई सीताराम पटेल ने बताया कि हरदा एसपी एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मृतक संतोष पालीवाल और आरोपी बाबा के बीच पिछले तीन-चार दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बाबा ने संतोष पालीवाल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!