*हरदा में विकास की बरसात: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं*…… *(देखे वीडियो)* ………///////// *232 करोड़ की सौगात पर कमल पटेल ने सराहा सीएम डॉक्टर मोहन यादव का विजन: बोले055 लाख हेक्टेयर सिंचाई, अब 100 लाख का लक्ष्य*….//////// //////////// …… . *हरदा में विकास की गूंज: कमल पटेल ने की सीएम0डॉ. मोहन यादव की खुलकर सराहना, 232 करोड़ के प्रोजेक्ट और ₹2700 गेहूं संकेत पर खुशी*…..//////) /////// ….. *पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा‘ हर खेत को पानी’ सपना हो रहा साकार*….. //////////// …… *किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन: कमल पटेल ने सराहा सीएम डॉक्टर मोहन यादव का फैसला, उड़द पर ₹600 बोनस और बड़े प्रोजेक्ट्स*


हरदा में किसान सम्मेलन: विकास कार्यों की सौगात, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा | मार्च 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में किसानों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से रोजगार उपलब्ध कराने वाला अग्रणी राज्य बन रहा है और सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
देखे वीडियो
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने 199.79 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 32.48 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया।


किसानों के लिए बड़ी बातें
मुख्यमंत्री ने कहा कि:
हरदा जिले की शहीद दीप सिंह चौहान उद्वहन सिंचाई परियोजना से टेल क्षेत्र के खेतों तक पानी पहुंचेगा
प्रदेश में सिंचाई का रकबा 55 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 55 लाख हेक्टेयर हो चुका है
आने वाले 5 वर्षों में इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया जाएगा
गेहूं का समर्थन मूल्य भविष्य में 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक किया जाएगा
उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा
उन्होंने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील भी की।
हरदा को मिली विकास की सौगात
कार्यक्रम में:
स्कूल, अस्पताल, सड़कों और पुलों सहित 36 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ
नए पंचायत भवन, विद्युत उपकेंद्र और महाविद्यालय भवन के निर्माण का भूमि पूजन किया गया
जिला अस्पताल को 100 से 200 बिस्तर में उन्नत किया गया



युवाओं और रोजगार पर फोकस
मुख्यमंत्री ने बताया कि:
तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को ₹5000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
“कृषक कल्याण वर्ष” के तहत 17 विभागों को जोड़ा गया है
कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों में भी बीएससी कृषि शुरू की गई है
आधुनिक खेती को बढ़ावा
कार्यक्रम में कस्टम हायरिंग सेंटर की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि रथ को हरी झंडी दिखाई गई।
किसानों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने मंच से पुष्प वर्षा कर किसानों का अभिनंदन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। “एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत बांस के प्लांटर भेंट किए गए।
प्रमुख संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है
“हर हाथ को काम और हर खेत को पानी”
हरदा को उन्होंने सिंचाई, बिजली और पानी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर जिला बताते हुए इसे प्रदेश के विकास का मॉडल बताया।




