*हरदा में सुरजीत बजाज शोरूम बना केंद्र, कर्मचारियों ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव को कहा धन्यवाद*….. …… *देखे वीडियो* *हरदा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, ‘सीखो कमाओ योजना’ के लाभार्थियों ने जताया आभार*….. *सुरजीत बजाज शोरूम के स्टाफ ने जताया आभार, सीएम को दी जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएँ*


हरदा में मुख्यमंत्री का स्वागत, “सीखो कमाओ योजना” के लाभार्थियों ने जताया आभार
रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरदा आगमन पर “मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे कर्मचारियों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि इस योजना ने युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी मजबूत किया है।


इस अवसर पर शहर के सुरजीत बजाज शोरूम के समस्त स्टाफ ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आगामी जन्मदिन (25 तारीख) के अवसर पर उन्हें अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल से युवाओं को नई दिशा मिली है और भविष्य के लिए बेहतर अवसर तैयार हो रहे हैं।




