*हरदा में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान:*…….. *खिरकिया से बड़ी संख्या ने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी हुए शामिल* …… *वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा वरिष्ठ नेता शंकर सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को खिड़कियां आने का आग्रह किया*


हरदा में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान: प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जोशपूर्ण संबोधन, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत हरदा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनसेवा के मूल मंत्र दिए। उनके ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।

प्रशिक्षण में खिरकिया से भी बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा ने पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को खिरकिया आने का आमंत्रण भी दिया।
वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर खरवाडिया ने भी हेमंत खंडेलवाल को खिरकिया आगमन हेतु आमंत्रित किया।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कलम एडवोकेट कमलेश सेजकर मंडल अध्यक्ष संजय यादव, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत, किसान मोर्चा अध्यक्ष हेमंत राजपूत, आनंद गौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।




