Uncategorized

*हर खेत तक पानी का मिशन: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के सख्त निर्देश, अब नहीं सूखेगा कोई खेत*…….. *(देखे वीडियो)* *टेल एरिया की समस्या खत्म करने की तैयारी: पूर्व मंत्री कमल पटेल ने दिए पाइप लाइन के निर्देश अधिकारियों को चेताया*…. ….. …… … ……….. *सिंचाई व्यवस्था पर बड़ा एक्शन: कमल पटेल बोले हर किसान तक पहुंचे पानी*…. ……… *गंजाल मोरण बैठक में कड़ा संदेश: अब हर खेत होगा सिंचित*…. *(देखे वीडियो)* ….. *रिपोर्ट:यश पांडे* *हरदा बनेगा सिंचाई में नंबर वन: पूर्व मंत्री कमल पटेल का विजन और सख्त आदेश*

 

हर खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प: कमल पटेल ने गंजाल मोरण–जल संसाधन विभाग की संयुक्त बैठक में दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट: यश पांडे

देखे वीडियो

 

 

 

 मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने गंजाल मोरण एवं जल संसाधन विभाग की संयुक्त बैठक लेकर सिंचाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए। बैठक में एनबीडीए, जल संसाधन विभाग के एसडीओ सहित संबंधित इंजीनियर मौजूद रहे।

देखे वीडियो

 

बैठक के दौरान उन्होंने विशेष रूप से नहरों के टेल क्षेत्र (आउट कमांड एरिया) पर फोकस करते हुए कहा कि जहां नहरों का पानी समय पर नहीं पहुंच पाता, वहां शहीद दीपसिंह चौहान माइक्रो सिंचाई उद्वहन योजना के माध्यम से पाइपलाइन बिछाकर हर खेत तक पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कमल पटेल ने स्पष्ट कहा कि हरदा जिले का एक भी किसान सिंचाई से वंचित नहीं रहना चाहिए और किसानों को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी या मशक्कत नहीं उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और बचपन से पानी की कमी का दर्द देखा है, इसलिए उनका संकल्प है कि जिले के हर खेत तक पानी पहुंचे।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि
“मैंने राजनीति में आने के साथ ही यह सपना देखा था कि हरदा जिला हर क्षेत्र में नंबर वन बने चाहे सिंचाई हो, स्वास्थ्य, शिक्षा या खेल। आज उसी दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं और परिणाम भी सामने आ रहे हैं।”

बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत करने और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य बिंदु:

टेल क्षेत्र के किसानों को प्राथमिकता

माइक्रो सिंचाई योजना से पाइपलाइन द्वारा पानी सप्लाई

हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की इस पहल से साफ है कि हरदा जिले में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत कर किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन अब पूरी ताकत से जुट गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!