*चैत्र मास में गूंजेगी तप आराधना: आयंबिल ओली जी का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं को आमंत्रण*…. …… *धर्म और तप की अनूठी साधना: 25 मार्च से शुरू होगी आयंबिल ओली जी आराधना*…… *आस्था का महापर्व: चैत्र मास में आयंबिल ओली जी आराधना, 3 अप्रैल को पारणा*… ……….. *संयम-साधना का पावन अवसर: आयंबिल ओली जी आयोजन में श्रद्धालुओं को निमंत्रण* ………. *रिपोर्ट:यश पांडे*


महामंगलकारी चैत्र मास में आयंबिल ओली जी आराधना का आयोजन, परिवार ने दिया आत्मीय आमंत्रण
रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया
चैत्र मास के पावन अवसर पर आयंबिल ओली जी आराधना का शुभ आयोजन लाभार्थी परिवार द्वारा सभी तप आराधको को आत्मीय आमंत्रण दिया गया है।
आयोजन के अनुसार आयंबिल ओली की शुरुआत 25 मार्च 2026, बुधवार से होगी, जबकि पूर्णाहुति 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को संपन्न होगी। इसके पश्चात 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को पारणे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।
इस धार्मिक आयोजन के लाभार्थी परिवार में श्रीमती विमलाबाई (स्व. श्री मांगीलाल जी भंडारी) एवं श्रीमती बरखा (श्री वरुण जी श्रीमाल, उज्जैन) शामिल हैं। परिवार द्वारा समाजनो एवं आयंबिल तप में सहयोगियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने के साथ साथ श्रद्धालुओं को संयम, तप और साधना की प्रेरणा देगा।




