Uncategorized

*अर्जुन सेन बने भारतीय पत्रकार संघ हरदा के जिला अध्यक्ष, जिले के पत्रकारों ने दी बधाई शुभकामनाएं*

अर्जुन सेन बने भारतीय पत्रकार संघ हरदा के जिला अध्यक्ष, जिले के पत्रकारों ने दी बधाई शुभकामनाएं

हरदा। भारतीय पत्रकार संघ द्वारा अर्जुन सेन को हरदा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। अर्जुन सेन लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हरदा जिले के पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शुक्ला, उत्तम तेंदुगुरिया, भजनलाल विश्नोई, अनुरूप बॉयबर, ललित बाथौले और यश पांडे सहित बड़ी संख्या में जिले के पत्रकारों ने अर्जुन सेन को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया कि अर्जुन सेन के नेतृत्व में भारतीय पत्रकार संघ जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!